आदिवासी समाज को भड़काने की साजिश, जांच की मांग

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के गोधनपुर निवासी कैलाश मिश्रा ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि 25 मई को थाना गांधीनगर, 3 जून को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर और थाना सनावल जिला बलरामपुर में उनके खिलाफ शिकायतें दी गईं, लेकिन किसी भी शिकायत में कोई प्रमाण या साक्ष्य नहीं दिया। मिश्रा ने कहा कि यह सब एक राजनीतिक साजिश है। इसका मकसद सामाजिक सौहार्द्र और एकता को चोट पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि वर्चस्व की राजनीति है। आदिवासी हितों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। मिश्रा ने खुद को आदिवासी समाज के विकास और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध बताया। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं। पत्र में मिश्रा ने लिखा कि कुछ राजनेता, जिनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, वे अब आदिवासी समाज को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, ठाकुर गेंद सिंह, गुंडाधुर और कंगला माझी जैसे आदिवासी नायकों ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मिश्रा ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार मुखर रहे हैं। इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *