पटना/बैकुंठपुर| पांच जुआरियों को पटना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और उनसे 10 हजार 200 रुपए नकद समेत बाइक और मोबाइल जब्त किए। 7 जून की रात 7.30 बजे ग्राम डुमरिया परसापारा में खुले में जुआ खेलते 5 लोगों को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर तिरपाल बिछाकर मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे है। जुआरियों को पकड़ने घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वहीं पुलिस ने जगरनाथ यादव, संतकुमार, आशीष साहू, अरविंद सोनी और शिव प्रसाद राजवाड़े को धरदबोचा। पूछताछ में अरविंद सोनी ने बताया कि उन्हें दुलारी नाम की महिला ने जुआ खेलने बुलाया था। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है।


