आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति सूची को दी गई स्वीकृति

शंकरगढ़ | शंकरगढ़ विकासखंड के परियोजना कार्यालय, एकीकृत बाल विकास सेवा शंकरगढ़ में स्वास्थ्य, महिला कल्याण व स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की नियुक्ति से संबंधित चयन समिति के अनुमोदन पर चर्चा की गई और सूची को स्वीकृति प्रदान की गई। इच्छुक व्यक्ति इस सूची को परियोजना कार्यालय शंकरगढ़ में देख सकते हैं। बैठक में महिला व बाल विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई और इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूक करने के प्रयासों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभागीय योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाने और महिलाओं-बालिकाओं के सशक्तिकरण में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति मंजु अग्रवाल ने की। बैठक में परियोजना अधिकारी राहुल कुमार सिंह सहित समिति के सदस्य अमीन साय, प्रभु राम, सुखमनियां और गायत्री पैकरा उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विकासखंड स्तर पर महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *