अंबिकापुर | यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंडवाना एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव दतिया स्टेशन पर देने का फैसला किया है। यह ठहराव 10 जून से लागू होगा। गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 10 जून से दतिया स्टेशन पर रात 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी और 8 बजकर 22 मिनट पर रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 11 जून से दतिया स्टेशन पर रात 12 बजकर 1 मिनट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 3 मिनट पर रवाना होगी। यह सुविधा अगले 6 महीने तक जारी रहेगी।


