चिरमिरी | एमसीबी जिला अस्पताल परिसर में 10 जून को मुफ्त रक्त और कैंसर जांच शिविर लगेगा। पहले यह शिविर 11 जून को होना था। अब इसे एक दिन पहले आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल के सीएस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तय ड्रेस कोड, आई कार्ड और नेम प्लेट के साथ समय पर शिविर में पहुंचें। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच व विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह देना है।


