रांची | नवजात बच्चों की हत्या व लावारिस छोड़े जाने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर संत जेवियर्स कॉलेज व आश्रयणी फाउंडेशन ने एमओयू किया। इसका उद्देश्य शोध, जागरूकता, कानून व समाज में बदलाव लाने के लिए विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे व आश्रयणी फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी व सीईओ मोनिका गुंजन आर्य ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। उप प्राचार्य फादर डॉ अजय मिंज मौजूद रहे।


