जालंधर में फ्लिपकार्ट कर्मचारी पर हमला कर 1.50 लाख लूटे:बाइक सवार नकाबपोशों ने किया हमला, कंपनी लौटते वक्त हुई वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस

पंजाब के जालंधर में आदमपुर के पास दिनहहाड़े तेजधार हथियारों के बल पर लुटेरों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी पर हमला कर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। इसे लेकर थाना आदमपुर की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी कहां से आए और किस साइड पर फरार हुए हैं। आरोपियों ने दातर से हमला कर कर्मचारी को किया जख्मी आदमपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड शिवपुरी के पास फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करने वाले युवक ये वारदात हुई। आदमपुर के गांव दोहरे के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने कहा- वह फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता है और हर रोज की तरह वह दुकानों से पैसे इकट्ठा कर रहा था। जब वह आदमपुर शिवपुरी रोड के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार 2 नकाबपोश लुटेरों ने उसे घेर लिया और उसके हाथ पर दातर (तेज धार हथियार) से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने आते ही उससे पैसे लूटने की कोशिश की और वहां से फरार हो गए। दावा है कि आरोपियों द्वारा फायरिंग भी की गई थी। डीएसपी बोले- जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा आदमपुर के डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा- पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही डीएसपी कुलवंत ने कहा- क्राइम सीन पर गोली चलने जैसी कोई बात फिलहाल सामने नहीं आई है। अपने तौर पर फिर भी मामले की जांच आदमपुर थाने की पुलिस द्वारा की जा रही है। जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *