इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम अब बिकने की तैयारी में है। टीम की मालिक ब्रिटिश कंपनी डियाजियो (Diageo) अपनी हिस्सेदारी बेचने के विकल्पों पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी RCB की वैल्यू करीब 2 अरब डॉलर (लगभग 17 हजार करोड़ रुपए ) तय की है। हालांकि,अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है। क्यों बिक रही है RCB? Diageo ने RCB को अपनी इंडियन यूनिट United Spirits Ltd. के जरिए खरीदा था। अब कंपनी अपने ग्लोबल बिजनेस को री-ऑर्गनाइज कर रही है और गैर-जरूरी संपत्तियों को बेचने पर फोकस कर रही है। साथ ही, भारत में हेल्थ मिनिस्ट्री IPL में शराब और तंबाकू ब्रांड्स के प्रमोशन पर बैन लगाने की तैयारी में है, जिससे Diageo पर दबाव बढ़ा है। डियाजियो शराब बनाने के बिजनेस करती है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….


