कोडरमा स्टेशन में छात्र से लूट-पाट:रांची में एडमिशन कराने आ रहा था, तीन युवकों ने घेर लूट लिए मोबाइल व पैसे, गिरफ्तार

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक लूट की वारदात सामने आई है। गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा निवासी आयुष कुमार अपने मित्र के साथ रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज में बीएससी आईटी में नामांकन के लिए ट्रेन पकड़ने कोडरमा स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान रात करीब 1 बजे स्टेशन के समीप तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। फिर उनके पास से मोबाइल फोन तथा नगद 10 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित छात्रों ने लुटेरों से मोबाइल और कुछ पैसे वापस करने की गुहार भी लगाई, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी और वहां से फरार हो गए। तिलैया पुलिस को दी गई सूचना घटना के तुरंत बाद आयुष कुमार और उनके मित्र ने तिलैया थाना को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस की पैंथर टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए। स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई, जिससे अपराधियों की गतिविधियों का कुछ सुराग मिला। शहर में घूमते मिले आरोपी, हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान तीनों आरोपी शहर में ही घुमते पाए गए। पैंथर जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के क्रम में तीनों युवकों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली। इसके अलावा आरोपियों के पास से पांच अन्य चोरी के मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिससे उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों तिलैया पुलिस ने पीड़ित छात्रों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। कोडरमा स्टेशन क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्ती और निगरानी को और मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि आम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *