बठिंडा में बस स्टैंड पर बुजुर्ग महिला की मौत:बस की चपेट में आने से हादसा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया अस्पताल

बठिंडा जिले में बस की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को बस स्टैंड पर हुआ। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बठिंडा के फूल निवासी गुरचरण कौर के रूप में हुई है। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अवस्था में पड़ी बुजुर्ग महिला को सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका गुरचरण कौर बूटा सिंह की पत्नी थीं। बस स्टैंड चौकी के मुंशी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बस स्टैंड चौकी के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *