धमतरी शहर का मेन वॉटर पाइप लाइन फटा:500 मीटर तक बहा पानी, चार वार्ड प्रभावित; ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के वार्डों में पानी सप्लाई करने वाला मेन पाइप फट गया। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास 9 जून की रात पाइप से करीब ढाई फीट ऊंचाई तक पानी उछला। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम को सूचना दी। लेकिन रात में निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण सुबह तक पानी बहता रहा। हाईवे पर बह रहे पानी ने नदी जैसा दृश्य बना दिया। पानी करीब 500 मीटर तक बहता रहा और अंत में एक ग्राउंड में जाकर रुक गया। सुबह निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की सप्लाई बंद की। इस घटना से चार वार्डों की पानी सप्लाई प्रभावित हुई। जेसीबी की मदद से लीकेज वाले स्थान पर खुदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया। ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना जल विभाग के मुताबिक, पिछले एक महीने में 6 से अधिक बार पाइप लीकेज की घटनाएं हो चुकी हैं। विभाग ठेकेदार को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। साथ ही प्रति लीकेज 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा। लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी घटनास्थल पर कीचड़ की स्थिति बन गई है। कुछ स्थानीय लोगों ने नदी की तरह बहते पानी का वीडियो भी बनाया। सड़क पर गहरे गड्ढे बन जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *