BJP नेता मलिक बोले-लुधियाना उपचुनाव सच्चाई बनाम बुराई की लड़ाई:प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब, भाजपा ने उद्योग समेत अन्य क्षेत्रों में कराए काम

लुधियाना में होने वाले उपचुनाव को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक आज यानी मंगलवार को अपने नेतृत्व के साथ लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के लिए भाजपा के योगदान का जिक्र किया और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा- यह चुनाव नहीं, बल्कि सच्चाई और बुराई की जीत और हार का फैसला है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश का खजाना किसी दूसरी पार्टी के पास नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के पास है। हमारा उम्मीदवार पार्टी का नेता है, जिसने 34 साल तक इस पार्टी की सेवा की है। मलिक बोले- पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आगे कहा- भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब का कल्याण कर सकती है। मैं सिर्फ लुधियाना की बात करूं तो लुधियाना का रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। लुधियाना में इंटरनेशनल लेवल का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, ये सौगात बीजेपी द्वारा लुधियाना के लोगों को दी जा रही है। लुधियाना में सड़कों का निर्माण बीजेपी ने करवाया, बीते सालों में जितना भी विकास लुधियाना में हुआ वो बीजेपी ने करवाया है। लुधियाना राज्य का इंडस्ट्री हब है, उस इंडस्ट्री की मदद भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही की गई। इंडस्ट्री को देखते हुए एक देश एक टैंक्स की सुविधा भी हमारी बीजेपी सरकार द्वारा दी गई है। ऐसे कई अनगिनत फायदे मोदी सरकार द्वारा हमारी राज्य को दिए हैं। मलिक ने आगे कहा- राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब होती जा रही है। कहीं गोली चल रही है और कहीं पर बम चल रहा है। ऐसे में सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था को सुचारु रखने में बिल्कुल विफल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *