हजारीबाग के फॉरेनर्स होल्डिंग कैंप से फरार हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने इसकी जानकारी दी। तीनों बांग्लादेशी नागरिक होल्डिंग कैंप की दीवार में लगे कंसंट्रीना वायर को हटाकर फरार हुए थे। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। एक की धनबाद रेलवे स्टेशन से की गई गिरफ्तारी निपाह अख्तर उर्फ खुशी और नजमुल हलधर को बंगाल के बनगांव से पकड़ा गया। रीना खान उर्फ फिना देवी को धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होल्डिंग कैंप की सुरक्षा में तैनात छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। तीनों बांग्लादेशी नागरिकों पर भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।


