चतरा में टीएसपीसी नक्सली आक्रमण गंझू का सहयोगी गिरफ्तार:723 राउंड गोली और देशी कट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

चतरा पुलिस ने टीएसपीसी नक्सली आक्रमण गंझू के सहयोगी अर्जुन गंझू को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्जुन गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव में अवैध हथियारों के साथ मौजूद है। घर से एक लोडेड देशी कट्टे के साथ पकड़ा गया सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। अर्जुन गंझू को उसके घर से एक लोडेड देशी कट्टे के साथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर लावालौंग के टिकदा स्थित जंगल से जमीन के अंदर छिपाई गई गोलियां बरामद की गईं। 723 राउंड गोलियां जब्त पुलिस ने इंसास रायफल की 477 राउंड और 303 राइफल की 246 राउंड गोलियां बरामद कीं। कुल 723 राउंड गोलियां जब्त की गईं। अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *