ओडिशा में रेप के आरोपी की हत्या, शव जलाया:जंगल से हड्डियां और राख बरामद; 8 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार

ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें 8 महिलाएं और दो पुरुष हैं। पुलिस ने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र के पास एक पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख बरामद की। पुलिस ने बताया कि, जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, वे सभी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं। 52 साल की विधवा के साथ रेप से गुस्सा बढ़ा
पुलिस ने बताया कि, जिस व्यक्ति को मारा गया है वह काफी समय से महिलाओं का शोषण कर रहा था। 3 जून को उसने 52 साल की एक विधवा का रेप किया। घटना सामने आने के बाद महिलाओं ने एक मीटिंग की और आरोपी को मारने का फैसला किया। पुलिस ने बताया, सभी महिलाएं आरोपी के घर गईं। उस वक्त वह सो रहा था। तभी उस पर कुल्हाड़ी से वार किया। हत्या के बाद शव को जंगल ले जाकर जला दिया। इस घटना में दो पुरुषों ने भी महिलाओं की मदद की। पुलिस बोली- महिलाओं ने कभी शिकायत दर्ज नहीं कराई
पुलिस के मुताबिक, चार साल पहले आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह महिलाओं को टारगेट करता था। गिरफ्तार महिलाओं में से कम से कम छह ने बताया कि उनके साथ यौन शोषण किया गया था। गजपति के SP जतिंद्र कुमार पांडा ने कहा, महिलाओं ने कभी पुलिस से मदद नहीं मांगी थी और न ही मृतक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई थी। ————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप की आशंका: कॉलोनी के एक घर में सूटकेस में बेहोश मिली दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात सूटकेस में गंभीर रूप से घायल बच्ची मिली। बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। बच्ची के परिवार का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बच्ची की उम्र नौ साल बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *