स्कूलों को बंद कर शराब दुकान खोल रही सरकार:पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सीतापुर-बतौली बीईओ कार्यालय का घेराव, जिलेभर में प्रदर्शन

स्कूलों एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के खिलाफ सरगुजा में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए बीईओ कार्यालयों का घेराव किया। सीतापुर में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर व बतौली में बीईओ कार्यालय के घेराव में शामिल हुए। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में स्कूलों को बंद कर शराब दुकानें खोलने का काम कर रही है। प्रदेश में 10 हजार से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। 45 हजार पद समाप्त किए जा रहे हैं। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस ने मंगलवार को स्कूलों एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के खिलाफ में सरगुजा के सभी बीईओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और स्कूलों को बंद करने व शिक्षकों का सेटअप बदलने का विरोध किया। सीतापुर में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों का ट्रांसफर करने का जनमानस में विरोध है। इन स्कूलों की स्थापना में सालों का समय लगां। वहां सेटअप स्वीकृत करने, शिक्षकों की भर्ती, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया गया। इसमें बड़ी धनराशि खर्च की गई। स्कूलों को बंद करना गलत
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में करीब 10 हजार स्कूल बंद हो रहे हैं। 45 हजार पदों को समाप्त किया जा रहा है। सरकार में आने से पहले भाजपा की घोषणा थी कि हम नई शिक्षक भर्ती करेंगे। सरकार में आने के बाद उल्टा काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है। अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा की सरकार स्कूलों को बंद कर शराब दुकान खोल रही है, जिसे समाज स्वीकार नहीं करेगी। हमारा आग्रह है कि सरकार इस आदेश से वापस ले। सरकार को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की जरूरत है। अंबिकापुर में पुलिस ने रोका, हंगामा
अंबिकापुर में बीईओ कार्यालय में बीसीसी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में घेराव करने एवं ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस द्वारा बीईओ कार्यालय में बेरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोका गया, जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेसी बीईओ कार्यालय में घुसे एवं प्रशासन एवं पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद कांग्रेसियों ने युक्तियुक्तकरण के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। अन्य ब्लाकों में भी प्रदर्शन
सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बीईओ कार्यालय का घेराव किया। वहीं लुण्ड्रा, मैनपाट, लखनपुर में भी कांग्रेस ने बीईओ कार्यालयों को घेराव कर युक्तियुक्तकरण का विरोध किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप अपना विरोध दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *