सुल्तानपुर लोधी के SHO बने डीएसपी:पंजाब सरकार ने किया पदोन्नत, एसएसपी ने स्टार लगाकर सौंपी जिम्मेदारी, संभाला कार्यभार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक नई नियुक्ति हुई है। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरगुरदेव सिंह को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने मंगलवार को नए पद का कार्यभार संभाल लिया। हरगुरदेव सिंह 26 जनवरी 2024 से थाना सुल्तानपुर लोधी में एसएचओ के पद पर कार्यरत थे। पंजाब सरकार ने 6 जून 2025 को उन्हें डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा और एसपी-मुख्यालय गुरप्रीत सिंह ने उन्हें स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्र को अपराधमुक्त करना प्राथमिकता : हरगुरदेव सिंह कार्यभार संभालने के बाद हरगुरदेव सिंह ने सबसे पहले गुरु साहिब का शुकराना अदा किया। उन्होंने क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने की प्राथमिकता जताई। अराजक तत्वों को उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि वे या तो गैर-कानूनी गतिविधियां छोड़ें या क्षेत्र छोड़कर चले जाएं। नए डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार के निर्देशों का सब-डिवीजन में पूरी तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी के नागरिकों की सुरक्षा और उनके जान-माल की रक्षा में कोई कमी नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *