फाजिल्का जिले में मंगलवार को पुलिस द्वारा अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते जिले भर में कई जगह पर नाकाबंदी की गई है l हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है l पुलिस के मुताबिक इन नाकों पर न सिर्फ वाहनों की जांच हो रही है, बल्कि हर संदिग्ध व्यक्तियों को भी रोककर पूछताछ की जा रही है l नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है l फाजिल्का के डीएसपी डी बलकार सिंह ने बताया कि फाजिल्का जिलेभर में 57 पॉइंट्स पर स्पेशल नाकाबंदी की गई है l नाकाबंदी दौरान समूह गजेटेड अधिकारी, समूह मुख्य अधिकारी, समूह चौकी इंचार्ज और समूह यूनिट इंचार्ज द्वारा पूरे जिले में चेकिंग की जा रही है l संदिग्ध लोगों की तलाश उन्होंने बताया कि यह स्पेशल नाकाबंदी इलाके में नशा तस्करों, गैंगस्टरों और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को रोकने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए की गई है l उन्होंने कहा कि जो वाहन आपराधिक तत्वों जाली दस्तावेज बनाकर आपराधिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहे हैं l उन्हें भी इंपाउंड किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को डोमिनेट करके हर एक संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है l इस दौरान होने वाली रिकवरी और कार्रवाई की जानकारी अलर्ट ऑपरेशन के बाद बताई जाएगी l


