सिरसा में खेत के रास्ते को लेकर चली गोलियां:दो युवक घायल, सामूहिक पंचायत में बढ़ा विवाद, एम्स बठिंडा रेफर

सिरसा के गांव अबूबशहर में मंगलवार को खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद में गोलियां चल गईं। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों को पहले नागरिक अस्पताल डबवाली ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत के चलते एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना गीदड़ खेड़ा रोड पर स्थित गुरु नानक नगर की ढाणियों के खेतों में हुई। अनोखा सिंह का अपने खेत पड़ोसी के साथ रास्ते में खाल को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सामूहिक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं। छर्रे लगने से घायल गोलियों से झंडा कला निवासी परविंदर सिंह और प्रताप सिंह घायल हो गए। दोनों को छर्रे लगे हैं। घायलों के परिजन उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल डबवाली ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एम्स बठिंडा रेफर कर दिया। चौटाला चौकी प्रभारी आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *