अबोहर में गार्ड्स और युवक के बीच मारपीट:स्कूटी सवार को चोर समझकर रोका; लाठी और तेजधार हथियारों से हमला, 3 लोग घायल

फाजिल्का जिले में अबोहर के सीडफार्म में एक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भारत माला प्रोजेक्ट के सिक्योरिटी गार्ड करन और सन्नी ने रात करीब 12 बजे एक स्कूटी सवार को रोका। स्कूटी सवार वीर सिंह कृषि खोज केंद्र में काम करता है। वीर सिंह की स्कूटी की बैटरी डाउन थी, इसलिए वह धीरे-धीरे स्कूटी चला रहा था। गार्ड्स ने उसे संदिग्ध समझकर टॉर्च मारी। इस पर वीर सिंह और गार्ड्स के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर वीर सिंह ने अपने पिता जोगिंदर सिंह और चाचा छिंदर सिंह को बुला लिया। लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला दोनों पक्षों में लाठियों और तेजधार हथियारों से मारपीट हुई। इस घटना में वीर सिंह, उसके पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोगिंदर सिंह और छिंदर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वीर सिंह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *