ठंड के मौसम में स्पॉन्डिलाइटिस और अर्थराइटिस के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। खास तौर पर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यह बीमारी ज्यादा परेशान कर सकती है। ये कहना है डॉ.सुनीत कुमार मिश्रा का। डॉ.मिश्रा कहते हैं कि ऐसे मरीजों का आयुर्वेद से सटीक इलाज हो सकता है। नियमित दवाओं के सेवन से ठंड में किसी भी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। कैंपस@ सीरीज के 75वें एपिसोड में KGMU में आयुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीत कुमार मिश्रा से बातचीत… डॉ. सुनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि आज के दौर में कई यंग प्रोफेशनल भी इसकी चपेट में आ रहे है। ठंड के मौसम में इनमें परेशानी लगातार बढ़ जाती है। पर आयुर्वेद के मर्म चिकित्सा से ऐसे मरीजों को बहुत लाभ मिलता है।


