बलौदाबाजार में 4 निरीक्षक बने डीएसपी:इसमें योगिता बाली खापर्डे, रीना कुजूर, सी. तिर्की और गोपाल धुर्वे शामिल, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

बलौदाबाजार जिले में 4 पुलिस निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एक समारोह में सभी नवनियुक्त अधिकारियों को कंधे पर स्टार लगाकर और कैप पहनाकर सम्मानित किया। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में योगिता बाली खापर्डे, रीना कुजूर, सी. तिर्की और गोपाल धुर्वे शामिल हैं। योगिता बाली खापर्डे ने अपने करियर की शुरुआत रायपुर सिटी कोतवाली से की थी। साल 2003 में उनकी पहली स्वतंत्र पोस्टिंग पलारी थाना अंतर्गत गिधपुरी पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में हुई थी। पदोन्नति से पहले वह कसडोल थाना निरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। बलौदाबाजार उनके लिए भाग्यशाली रहा योगिता ने पदोन्नति पर कहा कि, बलौदाबाजार उनके लिए भाग्यशाली रहा है। उन्हें यहीं से पहली स्वतंत्र चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली और अब डीएसपी बनने का अवसर भी यहीं से मिला है। यह उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम- एसपी एसपी भावना गुप्ता ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि, यह उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की कड़ी मेहनत अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। समारोह में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *