KZF आतंकी फतेह सिंह बागी के घर पहुंची NIA:सेना से रिटायर्ड पिता से पूछताछ, भाई अभी भी सेना में; 8 साल पहले कर चुके बेदखल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 2 दिन पहले एनकाउंटर किए गए खालिस्तानी आतंकियों के हैंडलर फतेह सिंह बागी के तरन तारन स्थित घर पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा मंगलवार को रेड की गई। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का चीफ रणजीत नीटा का संगठन संभाल रहा जगजीत सिंह उर्फ फतेह सिंह बागी फिलहाल यूके आर्मी का हिस्सा है और वहां की आर्मी में काम करते करते पंजाब में आतंकी हमले करवा रहा है। ये रेड तरनतारन के गांव मियांपुर में की गई थी। मंगलवार को सुबह जब रेड हुई तो पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। जहां फतेह सिंह बागी के माता और पिता से पूछताछ भी की गई। एनआईए द्वारा तरन तारन के गांव सराय अमानत खां से बागी की सारी जानकारियां भी हासिल की और फिर टीम दिल्ली रवाना हो गई। साथ ही मामले में पंजाब पुलिस भी अपने स्तर पर बागी का पता लगाने में काम कर रही है। स्टडी वीजा पर विदेश गया था बागी मिली जानकारी के अनुसार फतेह सिंह बागी पढ़ाई के लिए विदेश गया था। बागी के पिता जोगिंदर सिंह और उसके दादा दोनों भारतीय सेना में अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। वहीं, बागी का बड़ा भाई गुरजीत सिंह अभी भी भारतीय सेना में है और राजस्थान में उसकी तैनाती है। जोगिंदर सिंह ने मीडिया से कहा- जगजीत सिंह उर्फ फतेह सिंह बागी को दस साल हो गए हैं, वो विदेश में ही रह रहा है। वह साफ्टवेयर इंजीनियर का डिप्लोमा करने यूके गया था। करीब 8 साव पहले दूसरी जाती में शादी करने के बाद उसे परिवार द्वारा बेदखल कर दिया गया था। जिसके बाद वह यूके आर्मी में भर्ती हो गया और वहां वह लड़ाई के लिए अफकानिस्तान भी गया। अब पढ़े नीटा के कहने पर बागी द्वारा इसी साल करवाई गई प्रमुख वारदातें ….. 1. पंजाब के लुधियाना में 16 अक्तूबर 2024 को शिव सेना नेशा योगेश बख्शी के घर पर पेट्रोल बम से हमला करवाया गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। घटना के बारे में सीसीटीवी से पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच के बाद आतंकी नीटा के गुर्गों पर एफआईआर दर्ज की थी। 2. पंजाब के लुधियाना में 1 नवंबर रात करीब 2 बजकर 45 मिनट में शिवसेना नेता हरकीरत सिंह खुराना के घर पेट्रोल बम हमला हुआ था। ये हमला भी पाकिस्तान में छिपकर बैठे आतंकी रणजीत सिंह उर्फ ​​रणजीत नीटा द्वारा करवाया गया था। रणजीत सिंह नीटा के प्रमुख हैंडलर जगजीत सिंह उर्फ फतेह सिंह बागी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। फतेह सिंह बागी फिलहाल यूके आर्मी में कार्यरत है। 3. पंजाब के नवांशहर के थाना काठगढ़ की पुलिस चौकी आंसरों में 1 दिसंबर को ग्रेनेड हमला करवाया गया। ये अटैक भी नीटा द्वारा करवाया गया था। हालांकि इस मामले में पंजाब पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने माना था कि ये हमला नीटा के कहने पर किया गया था। 4. पंजाब के गुरदासपुर में 18 दिसंबर को ऑटो में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। ये हमला बख्शीवाल चौकी किया गया था। इस हमले के आरोपियों पुलिस ने पीलीभीत में एनकाउंटर के बाद मार गिराया था। खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली थी। 5. पंजाब के गुरदासपुर में बंगा वडाला पुलिस चौकी पर 20 दिसंबर को ग्रेनेड हमला करवाया गया। इसकी जिम्मेदारी भी खालिस्तान जिंदाबार फोर्स द्वारा ली गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *