लुधियाना में केजरीवाल की वीड़ियो से छेड़छाड़:भाषण को एडिट कर X पर किया पोस्ट,पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण देते की वीडियो को एडिट कर X पर शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी जारी है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। वेबसाइट और X हेडल पर की एडिट वीडियो पोस्ट पुलिस को जानकारी देते हुए दीपू घई ने बताया कि विभोर आनंद नाम के व्यक्ति ने अपने वेबसाइट और X हेडल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा संविधान में SC/ST भाइचारे संबंधी दिए बयान की वीडियो को गलत एडिट करके पोस्ट की है। जिससे आम लोगों में अमन शांति भंग हो सकता है। वहीं SC/ST भाइचारे की भावनाओं को भी आरोपी ने ठेस पहुंचाई है। इस उक्त अज्ञात विभोर आनंद नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने धारा 336(4),352,353(2)BNS 3(1)(RUV) SC एक्ट 1989 और सेक्शन 65 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक लुधियाना में हुए 7 केस दर्ज
इससे पहले आप नेता विजय दानव ने पुलिस को विभोर आनंद नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से कहा था कि डा.अंबेडकर संबंधी की टिप्पणी की कुछ शरारती तत्वों द्वारा केजरीवाल की वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद एससी-एसटी भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने केजरीवाल की वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले विभोर आनंद निवासी दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अभी तक लुधियाना में 7 केस दर्ज किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *