धू-धू कर जलने लगी दिल्ली नंबर की कार:धनबाद स्टेशन रोड में 15 दिनों से थी खड़ी, दमकल ने पाया आग पर काबू

धनबाद स्टेशन रोड में देर रात लावारिस खड़ी एक सेंट्रो कार अचानक धू -धू कर जलने लगी। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना से स्टेशन रोड में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जलती हुई कार के ठीक पीछे एक ओर कार भी पार्क की गई थी। उस कार को कोई नुकसान नहीं हो इसके लिए पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से पीछे कर दी। इस घटना के बाद स्टेशन रोड में कुछ समय के लिए जाम की भी स्थिति बनी। 15 दिनों से खड़ी थी कार बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की यह कार (DL2C AM 6681) पिछले 15 दिनों से लावारिस हालत में खड़ी थी। आसपास के दुकानदारों ने रविवार को इसकी शिकायत धनबाद थाना से भी की थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कार में आग कैसे लगी यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है।बता दें कि घटना स्थल से ही सटे पेट्रोल पंप भी है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *