कोटा में तीसरे दिन भी सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए हुए है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से बढ़कर 13 डिग्री हो गया है। जबकि अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट हुई है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री से नीचे आकर 21 डिग्री के आसपास पहुंच गया। तापमान में हुए बदलाव के बाद कोटा में भी सर्दी का असर देखा जा सकता है। सुबह और शाम को सर्दी का असर ज्यादा नजर आता है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सड़क से गुजर रहे वहां भी अपनी हेडलाइट जलाकर निकल रहे हैं।विजिबिलिटी 1500 मी दर्ज हुई। सोमवार को तापमान अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर से मावठ चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि बारिश होने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। कोटा के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा देखा जा सकता है। जो की फसलों के लिए अच्छा होता है। रवि सीजन में होने वाली फासले गेहूं, चना, लहसुन के लिए फायदेमंद होता है।


