हरिदेव जोशी जिला क्रिकेट स्टेडियम पर पहला मुकाबला बांसवाड़ा वॉरियर्स बनाम एजेड क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांसवाड़ा वॉरियर्स ने 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजेड क्रिकेट टीम भी 20 ओवर में कुल 136 रन बना सकी। यह मुकाबला सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में एजेड क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले को जीता। दूसरा मुकाबला एनपीएस बनाम कंधारवाड़ी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर कंधारवाड़ी ने बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। कंधारवाडी पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनपीएस टीम ने 9 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। कुशलबाग मैदान पर पहला मुकाबला जोहर इलेवन बनाम मेवाड़ क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर मेवाड़ क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जौहर इलेवन ने 20 ओवर में 161 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेवाड़ टीम 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरा मुकाबला दरबार क्रिकेट क्लब बनाम एमबीसी जूनियर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर दरबार क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमबीसी जूनियर ने कुल 142 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरबार टीम ने 8 विकेट से जीत दिलाई।


