जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा:श्रीगंगानगर शहर में मौमस साफ, आसपास इलाकों में कम रही विजिबिलिटी

जिले के कुछ हिस्सों ओर पड़ोसी जिले अनूपगढ़ के जैतसर में बुधवार अल सुबह कोहरे का असर रहा। हालांकि श्रीगंगानगर शहर और केसरीसिंहपुर में हालात सामान्य थे। यहां विजिबिलिटी क्लीयर थी। जबकि श्रीकरणपुर और सूरतगढ़ से सटे जैतसर इलाके में अल सुबह घना कोहरा नजर आया। इससे लोगों को जबर्दस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत सामान्य थी। सर्दी खूब तेज रही। हालांकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन सड़कों पर निकले कोचिंग स्टूडेंट, फल-सब्जी वेंडर और दूध बेचने वाले ठिठुरते नजर आए। सुबह से ही सड़कों के किनारे अलाव जलने लगे। तेज सर्दी के चलते मुख्य बाजार में सुबह दस बजे के बाद रौनक नजर आई। सर्दी के चलते बाजार सुबह देरी से खुल रहे हैं।वहीं शाम सात बजे के बाद व्यापारी घरों को लौटने लगते हैं।
सर्दी के चलते इन दिनों खान-पान भी बदलने लगा है। गर्म पकवानों की दुकानें सजने लगी है। शहर में शाम ढलने के साथ ही चना सूप, आलू टिक्की और चाय-कॉफी की बिक्री बढ़ने लगी है। अगले चौबीस घंटे में जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान कोहरे का असर भी रह सकता है। मंगलवार शाम अधिकतम तापमान18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी भी बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *