जोधपुर में नाबालिग लड़कियों के गुम होने के बढ़े मामले:कमिश्नरेट में तीन नए मामले, जिम के लिए निकला नाबालिग भी हुआ लापता

जोधपुर में नाबालिग लड़कियों के घर से भागने के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को चार मामले सामने आए। पुलिस मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है। पहला मामला प्रताप नगर सदर थाने में दर्ज हुआ। संजय बी कॉलोनी में रहने वाले प्रार्थी ने बताया कि उनकी नाबालिक बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। अंदेशा जताया कि उसे कोई भगाकर ले गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज का जांच में जुटी हुई है। दूध लाने निकली नाबालिग गायब दूसरा मामला भगत की कोठी थाने में एक व्यक्ति ने दर्ज करवाया। बताया कि मधुबन हाउसिंग बोर्ड उनके मकान से 24 दिसंबर की सुबह 6:30 बजे उनकी 22 वर्षीय बेटी घर से दूध ले जाने का बोलकर निकाली और वापस नहीं लौटी। तीसरा मामला बनाड़ थाने में एक व्यक्ति ने दर्ज करवाया। बताया की प्रेम नगर डिगाड़ी कला से 24 दिसंबर को दोपहर 1 बजे उनकी नाबालिक बेटी स्कूल जाने का बोलकर घर से निकली लेकिन अभी तक घर पर वापस नहीं लौटी। एयरपोर्ट थाने में आर्मी हवलदार ने मामला दर्ज करवाया। बताया कि शिकारगढ़ से 24 दिसंबर की सुबह 8 बजे के करीब उनके 16 साल का बेटा घर से जिम जाने का बोलकर निकला जो अभी तक वापस नहीं लौटा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *