सीकर में बारिश का येलो अलर्ट, तापमान @6.5 डिग्री:कोहरे के कारण विजिबिलिटी 40 से 50 मीटर रही, फसलों को फायदा

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण आज भी सीकर के फतेहपुर सहित कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। इसके कारण आज तापमान में 3.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी 30 से 40 मीटर रही। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जब के इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। कोहरे के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मंगलवार को तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। यहां नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण 26 और 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जिलों में ओले भी गिरेंगे। मौसम विभाग ने आज (बुधवार) को भी प्रदेश के 22 जिलों में कोहरा छाने और दिन में हल्की धुंध की संभावना जताई है। वहीं 27 व 28 दिसंबर तक शेखावाटी में बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं धुंध व कोहरा छा जाने के कारण इलाके में ठंड बढ़ गई है। जिससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। धुंध में लोग व्हीकल की लाइटें जलाकर स्लो स्पीड में चल रहे हैं। किसानों के मुताबिक से फसलों को काफी फायदा होगा और इसका पानी अमृत समान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *