जैसलमेर में फिर छाया कोहरा:जिले में कल से बारिश का यलो अलर्ट, बढ़ेगी सर्दी

जैसलमेर जिले में सर्दी का असर अब तेज हो चुका है। मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस सीजन में पहली बार दिन का पारा 20 डिग्री पर पहुंचा है। वहीं बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप भी खिली। लेकिन सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। अब सर्दी से राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। क्योंकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में घना कोहरा व बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ से फसलों को फायदा होगा। साथ ही सर्दी का असर भी तेज हो जाएगा। जिले में शहर के मुकाबले नलकूप व नहरी क्षेत्रों में सर्दी का असर तेज रहा। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह तरह के जतन करते नजर आए। सुबह काम पर जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकांश लोग सुबह घरों में ही दुबके रहते है। सर्दी का असर इतना बढ़ गया है कि अब गर्म कपड़े पहने बिना घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। 26 व 27 दिसंबर को बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए जैसलमेर जिले में मौसम का यलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि बुधवार को घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 26-27 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से 26 व 27 दिसंबर को मेघगर्जना के साथ बारिश की संभावना है। उसके बाद 28 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मावठ की बारिश से फसलों को होगा फायदा जिले में 26 व 27 दिसंबर को मावठ की संभावना है। जो रबी फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार मावठ से खेतों में नमी होगी और हल्की बूंदें गिरने से वह पौधों को पोषण प्रदान करेगी। ज्यादा बारिश होती है तो असिंचित क्षेत्र की फसलों को जीवनदान मिलेगा। मावठ से चना व सरसों की चमक बढ़ जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *