राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) की ग्रेड सेकंड सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम (संस्कृत शिक्षा विभाग) 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगी। उदयपुर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विषयों में 78 हजार 111 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस एग्जाम की गोपनीय तैयारी जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देश पर चल रही है। इसमें परीक्षार्थियों को ओएमआर उत्तर पत्रक के 5वें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस एग्जाम के तहत सुबह और शाम दो पारियों में 28 से 31 दिसंबर तक सामाजिक विज्ञान, हिंदी, सामान्य ज्ञान, उर्दू, साइकोलॉजी, विज्ञान, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल के लिए इस परीक्षा के दौरान श्हर की यातायात व्यवस्था बहाली की बड़ी चुनौति रहेगी। क्योंकि 28 भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बूम पर रहेगा। चार दिन तक कब, किस विषय की होगी एग्जाम
-28 दिसंबर: सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य विज्ञान की एग्जाम होगी। इसमें 14295 अभ्यर्थी बैठेंगे।
-28 दिसंबर: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हिंदी की एग्जाम में 11330 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
-29 दिसंबर: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य ज्ञान, उर्दू, साइकोलॉजी की एग्जाम होगी। इसमें 34407 अभ्यर्थी बैठेंगे।
-29 दिसंबर: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक विज्ञान की एग्जाम 6778 अभ्यर्थी देंगे।
-30 दिसंबर: सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक गणित की एग्जाम 4647 अभ्यर्थी देंगे।
-30 दिसंबर: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक संस्कृत विषय की एग्जाम 4015 अभ्यर्थी देंगे।
-31 दिसंबर: सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक अंग्रेजी की एग्जाम 2639 अभ्यर्थी देंगे।


