कंस्ट्रक्शन साइट पर काम खत्म कर भीलवाड़ा से अपने गांव लौट रहे आरसीसी ठेकेदार को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ठेकेदार बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र में कोदूकोटा माताजी के गेट के पास एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार गोपाल पिता मांगू कीर (35 ) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, मोके पर मोजूद लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मृतक के परिजन जगदीश कीर ने बताया कि हमेशा की तरह गोपाल अपना काम खत्म कर गोपाल भीलवाड़ा से अपने गांव कोटडी जा रहा था इस दौरान कोदूकोटा कोटा माताजी मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे हैं। इसकी हालत गंभीर है और इलाज किया जा रहा है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को मोके पर खड़ी कर भाग निकला।सदर थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है, हम चाहते हैं कि बस ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


