मोगा में ट्रेन आगे कूद कर युवक ने आत्महत्या कर ली। वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह(24) निवासी चोटियां कला गांव के नाम से हुई है। पिता सूचा सिंह ने कहा के उसका बेटा गुरविंदर मेहनत मजदूरी करता था और दिमागी परेशान रहता था। उन्होंने कहा कि बीत दिन घर से काम के लिए गया था, देर रात हमे गांव के लड़कों ने बताया के गुरविंदर की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। हम मौके पर पहुंचे तो देखा रेलवे ट्रैक पर गुरविंदर का शव पड़ा था। जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने कहा के हमे सूचना मिली थी कि गांव चोटिया कला के पास नौजवान ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोगा के अस्पताल में भेज दिया।


