छत्तीसगढ़ में ट्रेन से कटकर 2 मजदूरों की मौत:परिजन बोले- कंपनी वालों ने पीटा, भागने के दौरान हादसा; डीसी से की कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र की नेरो पंचायत के लक्ष्मणपुर गांव के कृष्णा राय और डीलू राय हैं। इस हादसे में अजय राय और विकास हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, मृतकों के परिजन और दर्जनों ग्रामीण बुधवार को गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी के नेतृत्व में धनबाद डीसी से मिलने समाहरणालय पहुंचे। उन्होंने मृतकों के शव को वापस लाने, कंपनी पर कार्रवाई करने और घायलों के उचित इलाज की मांग की है। मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: परिजन
घटना दल्लीराजहरा-दुर्ग रेल मार्ग पर कुसुमकसा स्टेशन के पास सोमवार को हुई। घायलों का इलाज बालोद के अस्पताल में चल रहा है। लक्ष्मणपुर गांव से 10 और दो अन्य गांव से कुल 12 मजदूर छत्तीसगढ़ में काम करने गए थे। परिजनों का आरोप है कि कंपनी के मालिक, सुपरवाइजर और ठेकेदार ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी दौरान भागने की कोशिश में दो मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *