कोंडागांव में शिक्षक युक्तियुक्तकरण का विरोध:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया BEO कार्यालय का घेराव, पुलिस से हुई नोकझोंक

कोंडागांव में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कबीर जयंती के कारण शासकीय अवकाश था और कार्यालय बंद था। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका जिससे दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा तेज कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष झूमक दीवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षक भर्ती का वादा किया था। लेकिन स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे शिक्षक, रसोईया और स्वीपर बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने पहले से ही क्षेत्र को बैरिकेड से घेर रखा था। सुरक्षाबल तैनात थे। पुलिस की सतर्कता से बड़ी झड़प टल गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *