कपूरथला में फायरिंग, युवक को लगी गोली:पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, 12 लोगों ने किया हमला

कपूरथला में आज दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान गालियां चली, जो एक युवक को जा लगी। घटना में बॉबी नाम का युवक घायल हुआ है। उसे पहले सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया। बाद में कपूरथला रेफर कर दिया गया। घटना सुल्तानपुर लोधी की दाना मंडी में दोपहर के समय की है। घायल बॉबी ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दाना मंडी में था। इसी दौरान उसके एक दोस्तों को किसी ने फोन किया। फिर 10-12 युवक अलग-अलग वाहनों से वहां पहुंच गए। पहले बहस हुई और गालियां दी गईं। फिर एक युवक ने गोली चला दी। गोली बॉबी की कमर के पास लगी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कपूरथला रेफर किया गया है। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसआई राजिंदर सिंह के अनुसार पीड़ित के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दो नामजद और तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *