संगरूर में पोल्ट्री फार्म मालिक से 23 लाख की धोखाधड़ी:लुधियाना के दो व्यापारियों ने मुर्गियां खरीदीं, पेमेंट करने से किया इनकार

पंजाब के संगरूर जिले में स्थित लोंगोवाल पुलिस स्टेशन में एक पोल्ट्री फॉर्म मालिक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दो व्यापारियों ने मुर्गियों की सप्लाई के बाद पेमेंट नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोंगोवाल के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पोल्ट्री फॉर्म चलाते हैं। उन्होंने लुधियाना के दो व्यापारियों अशोक कुमार और शिवम कुमार को मुर्गियां सप्लाई की थीं। शुरुआत में दोनों व्यापारी नियमित रूप से भुगतान करते रहे। बाद में उन्होंने भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी और फिर पूरी तरह से इनकार कर दिया। पुलिस को सौंपे सबूत सुखविंदर सिंह ने पुलिस को सभी आवश्यक दस्तावेज और सबूत सौंप दिए हैं। आरोपियों ने कुल 23 लाख 9 हजार 562 रुपए का भुगतान नहीं किया है। पुलिस ने जांच के बाद लुधियाना निवासी अशोक वैद्य और उनके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *