सिटी रिपोर्टर | बोकारो रोटरी क्लब चास की ओर से बुधवार को चास स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनसोल परिसर में पौधरोपण किया गया। अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक नहीं है, बल्कि हमारे जीवन, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी अनिवार्य है। प्राचार्य राम मूर्ति ठाकुर ने कहा कि जितने अधिक हम पेड़ लगाएंगे उतना ही अधिक हम धरती को सुरक्षित और समृद्ध बना सकेंगे। रोटरी क्लब का कार्य प्रशंसनीय है।


