भास्कर न्यूज|तुपकाडीह फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी मेन रोड स्थित एनआर वर्क शॉप के निकट 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभा में हाइवा ने टक्कर मार दी। जिससे बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। संयोग रहा कि घटना के समय कोई वाहन का आवागमन नहीं हो रहा था। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। वहीं बिजली खंभा सड़क पर गिर जाने से सड़क जाम हो गया। बताया जाता है कि हाइवा सोलह चक्का गाड़ी संख्या सीजी 12 बीएज 1877 जैनामोड़ की ओर से आकर एनआर वर्क के पास रोका। हाइवा को आगे पीछे कर गाड़ी को वर्कशॉप के पास खड़ा करने के दौरान पीछे से बिजली खंभा में टक्कर मार दिया। जिससे बिजली खंभा सड़क पर गिरने से सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।


