बोकारो | भारत पेट्रोलियम और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में राधा नगर िस्थत डीपो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन भारत पेट्रोलियम के सीनियर सेफ्टी मैनेजर सोमैन भगत ने की। इस अवसर पर सीनियर सेफ्टी मैनेजर ने कहा कि रक्तदान कर किसी को नई जिंदगी दी जा सकती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को तीन महीने में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। इससे व्यक्ति का रक्त शोधन के साथ-साथ शरीर में ताजगी भी आती है। इस दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष बीडी मिश्रा, ट्रेजरर सुरेश बुधिया और बीपीसीएल के सीनियर सेफ्टी मैनेजर ने सभी रक्तदाताओं को कैप देकर सम्मानित किया। शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के टेक्नीशियन ब्रह्मदेव सिंह, संजय कुमार, रंजन कुमार, सुभाष चंद्र महतो आदि मौजूद थे।


