कोनार के परियोजना प्रधान ने राज्यपाल से की मुलाकात

बोकारो थर्मल | डीवीसी कोनार डैम के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें कोनार डैम में आने वाली नई परियोजनाओं के विषय में जानकारी दी एवं उनसे सहयोग करने का आग्रह किया। बताया कि इन परियोजनाओं से आस पास के ग्रामीणों को आने वाले समय में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी और राज्य के विकास में डीवीसी अपनी योगदान को लेकर हमेशा से तत्पर है। मौके पर सीएसआर कोनार डैम के प्रभारी सुनील कुमार और सिविल के प्रबंधक गोपाल महतो उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *