सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन

सरायकेला । द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 14 व 15 जून को जामताड़ा जिला में होने वाला है। इस चैंपियनशिप में सरायकेला-खरसावां जिले की टीम भी भाग लेगी। टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला से नौ एथलीट भाग लेंगे, जो 13 जून की सुबह 8 बाजे चांडिल स्टेशन से टाटा-पटना ट्रेन से रवाना होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एथलीटों की सूची कमेटी के चेयरमैन गणेश चंद्र महतो ने 22वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आधार पर बनाई है। इसमें दीपक पूर्ति, विश्वजीत सोय, कृष्णा भूमिज (तीनों एथलीट संत फ्रांसिस डे सेल्स स्कूल सरायकेला), संतोषी नायक, शनिया मुंडा, गुरुवारी बोदरा (तीनों राज खरसावां बड़ाबांम्बो के हैं), रीता कुमारी आदित्यपुर, पुष्कर कुमार शर्मा व जीत कुमार दोनों कपाली नगर पंचायत के हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लक्ष्मण महतो, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, कर्मू मंडल, राजेश कुमार आदि ने भी शुभकामना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *