सरायकेला। सीनी रेलवे वर्कशॉप में नए डिप्टी चीफ गुप्तेश्वर माझी ने बुधवार को कार्यभार संभाला। काफी दिनों से यह पद खाली था, मेंस कांग्रेस के काफी प्रयास के बाद सीनी में डिप्टी चीफ ने योगदान दिया है। मेंस कांग्रेस की टीम ने नए डिप्टी चीफ गुप्तेश्वर माझी का जोरदार स्वागत किया और मेंस कांग्रेस सेक्रेटरी संजय सिंह ने वर्कशॉप के बारे में अवगत कराया। बहुत सारे मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मेंस कांग्रेस ने अपनी बात रखी। डिप्टी चीफ से कहा गया कि पिछले दो महीने से सीनियर टेक्नीशियन का प्रमोशन रुका हुआ है, तो उन्होंने अपनी रुचि दिखते हुए सबसे पहले प्रमोशन निकलवा दिया। इसके लिए मेंस कांग्रेस ने उन्हें धन्यवाद िदया। इसके अलावा बहुत सारे स्टाफ के पास क्वाटर नहीं है उन्हें हाउसिंग अलाउंस देने, महिला शौचालय की रिपेयरिंग, वाटर कूलर का टेंडर व मेंटेनेंस कार्य प्रारंभ करने इंडस्ट्रियल पंखा की संख्या कम है तथा नए पंखा की मांग की गई। मेंस कांग्रेस की टीम से चंद्रशेखर, वासुदेव मुर्मू, मानस भट्टाचार्य, गोविंद, मनीष, सुशील, राहुल, पंकज, के गंगाया, राहुल महतो, सुरेश महतो, के रवि आदि मौजूद थे।


