पंजाब की जवानी को पिछली सरकारों ने नशे में धकेला, अमृतसर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाएंगे : मान

बुधवार को सीएम भगवंत मान ने अमृतसर में इंटरनेशनल लेवल का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, फिलहाल एक ही इंटरनेशनल लेवल का क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में है। अमृतसर में निर्माण के बाद 2 हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी को पिछली सरकारों ने नशे में धकेल दिया। युवाओं को सरकार खेल मैदानों में ला रही है। जब नौजवान स्टेडियम में होंगे तो नशे की डिमांड नहीं रहेगी। पंजाब फिर खुशहाल होगा। आप कन्वीनर एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के खिलाफ जो युद्ध पंजाब सरकार ने छेड़ा है, आजतक किसी भी राज्य की सरकार नहीं छेड़ पाई। दोनों दिग्गजों ने जालंधर के बल्टर्न पार्क में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 76.77 करोड़ के स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का शिलान्यास रखा है। पिछली सरकार में 2021 में प्रोजेक्ट लांच हुआ था, लेकिन ठप पड़ गया। नई प्रदेश सरकार ने इसे जीवनदान दिया है। यहां क्रिकेट, हॉकी व तमाम खेलों के मैदान होंगे। केजरीवाल ने कहा, पंजाब कभी खेलों सहित कई क्षेत्रों में अग्रणी था, लेकिन परंपरागत राजनीतिक पार्टियों की पिछड़ी नीतियों के कारण इसका पतन हुआ। उन्होंने इन पार्टियों को नशे के खतरे को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ ने अब नशे के नेटवर्क की रीढ़ तोड़ दी है। नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन बुल्डोजर, गिरफ्तारियों, नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त करने के एक्शन हुए हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जल्द गांव में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाए जाएंगे। हर गांव को 5-5 खेलों की किटें दी जाएंगी। समारोह में सरकार ने खेलों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया। खिलाड़ी भी पहंुचे थे। आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप शामिल हुई। समारोह में विपक्षीय दलों, लुधियाना चुनाव आदी का कोई जिक्र न करके खेल सभ्याचार व नशे के प्रहार पर ही फोकस रखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *