43.94 लाख की ड्रग मनी से बनाई संपत्ति फ्रीज

अमृतसर| रामबाग थाना पुलिस ने नशा तस्कर की ओर से नशे की कमाई से बनाई गई कोठी, कार और बैंक में रखी गई रकम को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह ने बताया कि रामबाग थाना पुलिस घास मंडी निवासी रोहित कुमार उर्फ लोभी की ओर से ड्रग्स की कमाई से बनाई गई कुल 43 लाख 94 हजार 923 मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। फ्रीज की गई संपत्तियों में तस्करी की खैराबाद गांव स्थित सनी एनक्लेव में 22 लाख 86 हजार रुपए की कोठी, तीन लाख 12 हजार की कार, ड्रग मनी 23 हजार 100 रुपए, आरोपी के बैंक खाते में जमा 3 लाख 14 हजार रुपए, तस्कर के पिता सतनाम सिंह के बैंक खाते में जमा 6 लाख, 57 हजार रुपए और तस्कर की माता रजनी के बैंक खाते में जमा 8 लाख रुपए फ्रीज किए गए हैं। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि रोहित कुमार उर्फ लोभी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर आरोपों के तहत मुकद्दमे दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *