अमृतसर | जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 62 बोतल अंग्रेजी शराब, 69 बीयर, 30 लीटर लाहन (कच्ची शराब) और दो शराब भट्ठियां बरामद की है। पुलिस ने बी डिवीजन थाना क्षेत्र के राजिंदर नगर निवासी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।


