हेरोइन, नशीली गोलियां और एक ड्रोन किया बरामद

अमृतसर| पुलिस और बीएसएफ ने अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन, अवैध नशीली गोलियां, ड्रोन और अफीम बरामद की है। घरिंडा पुलिस ने बीएसएफ अधिकारी सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बटालियन के जवान काहनगढ़ बीओपी के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें वहां पर एक ड्रोन गिरा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद जब जवानों ने आस-पास तलाशी अभियान चलाया, तो उन्हें वहां से एक पीने रंग का पैकेट मिला, जिसमें करीब 541 ग्राम हेरोइन और तीस ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा कंबो थाना पुलिस ने दो आरोपियों सज्जन सिंह और बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त दोनों नशीली गोलियों की सप्लाई करते हैं। दोनों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान काबू कर उनके कब्जे से 90 नशीली गोलियां बरामद की गई है। उक्त घटनाओं के अलावा जंडियाला गुरू पुलिस ने सुनील सिंह और राज अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *