नशा मुक्त गुमला को लेकर महिला मंडल की बैठक

गुमला | गुमला प्रखंड के चाहा गांव में देवी मंडप के पास महिला मंडल की बैठक मंगलवार के अपराह्न 3 बजे संपन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष देवकी देवी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। बैठक में नशापान को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष देवकी देवी ने कहा नशाबंदी को लेकर संगठन पूरे गुमला जिला में अभियान चला रही है इस क्रम में प्रखंड स्तर पर भी रैली निकाल कर लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। देवकी देवी ने कहा यदि प्रशासन गुमला जिला में बढ़ते नशा और अपराध को रोकने में असफल रहा तो संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा। गुमला का सदर अस्पताल में रिम्स की तर्ज पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि मरीजों को किसी भी परिस्थिति में रांची भेजना ना पड़े। वही सदर अस्पताल परिसर में स्थित नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र 24 घंटा खोलने की और सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराने की प्रशासन से मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *