रिम्स में नाली की बदबूदार पानी हुई ओवरफ्लो, पेइंग वार्ड से कार्डियोलॉजी तक जाना मुश्किल

रिम्स में मानसून की दस्तक से पहले ही बदइंतजामी की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। हाल ही में हुई बारिश ने रिम्स परिसर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। दो दिन पहले की बरसात के बाद रिम्स का बेसमेंट पूरी तरह से पानी में डूब गया और नालियों के जाम होने से हालात और बिगड़ गए। बुधवार को स्थिति और भी गंभीर तब हो गई, जब पेइंग वार्ड से सुपरस्पेशियलिटी व कैंसर विभाग की ओर जाने वाले रास्ते पर नाली का बदबूदार पानी बहने लगा। यह पानी लगातार घंटों तक बहता रहा, जिससे आने-जाने में मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी और कैंसर विभाग तक पहुंचने में दिक्कत हुई। कई मरीज व उनके परिजनों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार नालियों में बारिश का पानी भर जाने के कारण वह ओवरफ्लो हो गई थीं। बदबू और गंदगी से वातावरण दूषित हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए अंततः रिम्स प्रबंधन ने मोटरपंप मंगवाकर पानी को निकाला, जिसके बाद सफाई कर्मियों ने नाली की सफाई शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *